टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सावधान: Google Map यूज करने से पहले पढ़ें ये खबर, वरना होगा नुकसान

09:16 AM Jan 30, 2024 IST | Pratibha

Google Map Wrong Route Car: बता दें एक शख्स गूगल की मदद से तमिलनाडु से कर्नाटक जा रहा था। लेकिन वह बुरी तरह फंस गया। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

Advertisement

गुगल मैप एक अच्छा विकल्प है

आज के समय में गूगल मैप की मदद से हम हर अनजान जगह आसानी से जा सकते हैं। गूगल मैप पर लोकेशन डालते ही हमें सबसे अच्छा (Google Map Wrong Route Car) और नजदीकी रास्ता दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ता भी मिलता है, लेकिन गूगल मैप लोगों की जान भी ले चुका है।

गूगल मैप पर भरोसा करना पड़ा भरी

तमिलनाडु से कर्नाटक जाने के लिए एक शख्स गूगल मैप का यूज कर रहा था। शख्स तमिलनाडु के त्रि-जंक्शन पर छुट्टी बिताने के लिए पहुंचा था, जो केरल और कर्नाटक के बीच एक पर्यटन स्थल है। वापस जाने के लिए उसने गूगल मैप के जरिए एक शॉर्टकट रास्ता अपनाया, लेकिन वह बुरी तरफ से फंस गया। गूगल मैप द्वारा सुझाए गए रास्ते से शख्स कार (Google Map Wrong Route Car) लेकर जा रहा था, लेकिन उसकी हालत उस वक्त खराब हो गई, जब कार एक सीढ़ी से नीचे उतरने लगी। दरअसल कार सवार गूगल मैप पर भरोसा करके एक रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जहां से नीचे आने के लिए सीढ़ियां लगी थीं। कार भी सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने लगी। इससे पहले की कार पूरी सीढ़ियां उतर पाती, वह रास्ते में ही फंस गई।

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन से जुड़े लोग

सीढ़ी पर फंसी कार का वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस प्रशासन से जुड़े लोग पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार को नीचे उतारा गया। कार चालक ने बताया कि वह गूगल मैप का इस्तेमाल करके कर्नाटक जा रहा था और गूगल मैप ही उसे इस रास्ते पर ले आया। जब कार सीढ़ियों में फंस गई (Google Map Wrong Route Car) तो उसने स्थानीय लोगों और पुलिस से मदद मांगी। लोगों की सहायता से कार नीचे उतारी और फिर शख्स कर्नाटक के लिए रवाना हुआ। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले ही केरल में गूगल मैप के सहारे घूमने निकले 3 दोस्त नदी में गिर गए थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article