Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Caves of India: भारत की इन 8 गुफाओं में छुपा है प्राचीन इतिहास का खजाना

भारत का इतिहास बयान करती हैं ये 8 गुफाएं, एक बार जरुर जाएं

05:31 AM Mar 06, 2025 IST | Khushi Srivastava

भारत का इतिहास बयान करती हैं ये 8 गुफाएं, एक बार जरुर जाएं

Advertisement

अजंता गुफाएं

महाराष्ट्र स्थित ये गुफाएं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह बौद्ध गुफाएं  दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व अपनी चित्रकारी और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं

एलीफेंटा गुफाएं

महाराष्ट्र के मुंबई के पास स्थित इन गुफाओं का निर्माण 5वीं से 7वीं शताब्दी में किया गया था। यह भगवान शिव के जीवन को दर्शाती हैं

एलोरा गुफाएं

एलोरा गुफाएं भी महाराष्ट्र स्थित एक अन्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। एलोरा में 34 गुफाएं हैं जो बौद्ध, हिंदू और जैन कला और वास्तुकला को दर्शाती हैं

Famous Temples in India: ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, एक बार जरुर करें दर्शन

कन्हेरी गुफाएं

महाराष्ट्र के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित पहली शताब्दी ईसा पूर्व की गुफाएँ बौद्ध धर्म को दर्शाती हैं। यह गुफाएं बौद्ध कला का बेहतरीन उदाहरण हैं

उदयगिरि गुफाएं

मध्य प्रदेश स्थित ये गुफाएं 5वीं शताब्दी ई. में बनाई गई थी। यहि गुफाएं हिंदू और जैन धर्म को समर्पित हैं

कार्ला गुफाएं

महाराष्ट्र स्थित ये गुफाएं  पहली शताब्दी ईसा पूर्व की हैं। यहां पर प्रभावशाली चैत्य (प्रार्थना कक्ष) और मूर्तियां देखने को मिलती हैं

बादामी गुफा मंदिर

कर्नाटक स्थित 6वीं शताब्दी के इस हिंदू मंदिर का निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया है।  इनमें खूबसूरत नक्काशी और मूर्तियां भी हैं

भजा गुफाएं

महाराष्ट्र स्थित दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की ये गुफाएं भी बौद्ध धर्म को ही समर्पित हैं। यह अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं

Advertisement
Next Article