Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीबीआई अदालत कल सुनायेगी डेरा प्रमुख को सजा, हरियाणा में तनाव

NULL

09:00 PM Aug 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़, (सिरसा) : अपनी दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी ठहराये गये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीमत राम रहीम को रोहतक की एक जेल में कल विशेष सीबीआई न्यायाधीश द्वारा सजा सुनाये जाने से पहले हरियाणा में आज तनाव बना हुआ है। सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह को हवाई मार्ग से रोहतक जिला जेल ले जाया जाएगा। वहां वह गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनायेंगे। शुक्रवार को जब सीबीआई अदालत ने बाबा राम रहीम को दोषी ठहराया था तब हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में उसके अनुयायियों ने उत्पात मचाया था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी उसका असर महसूस किया गया था।

राज्य के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाये जाने के तत्काल बाद भड़की हिंसा और आगजनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी है। देश विदेश में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के लाखों अनुयायी हैं। संधू ने कहा कि जिस जेल में गुरमीत राम रहीम को रखा गया है उसे बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। यह जेल रोहतक के बाहरी इलाके सुनारिया गांव में है। रोहतक में व्यापक सुरक्षा इंतजाम के चलते यह छावनी शहर जैसा जान पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को जेल में सभी जरऊरी इंतजाम करने को कहा था जहां न्यायाधीश दो साध्वियों का यौन उत्पीडन करने के 15 साल पुराने मामले में गुरमीत राम रहीम को सजा सुनायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article