हेलीकॉप्टर से रवाना सीबीआई जज, 2.30 बजे सुनाई जाएगी सजा
NULL
12:23 PM Aug 28, 2017 IST | Desk Team
साध्वी यौन शोषण केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज रोहतक जेल में ही सजा सुनाई जाएगी। रोहतक की सुनरिया जेल में बंद राम रहीम को सजा सुनाने सीबीआई के जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रवाना हो चुके है।
सीबीआई जज लगभग 40 मिनट में रोहतक जेल पहुंच जाएंगे। न्यायधीश जेल पहुंचते ही राम रहीम की सजा का ऐलान करेंगे। कोर्ट की कार्यवाही दोपहर करीब 2.30 बजे शुरू होगी। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। वही, हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट है। साथ ही, भारतीय सेना की 28 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। माना जा रहा है कि राम रहीम को कम से कम 7 साल की सजा हो सकती है।
Advertisement
Advertisement