CBI ने भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत देशभर के सरकारी कार्यालयों पर छापेमारी की
सीबीआई ने भ्रष्टाचार से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के वास्ते शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के 30 विभागों के सतर्कता विभाग के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया।
11:17 PM Mar 19, 2021 IST | Shera Rajput
सीबीआई ने भ्रष्टाचार से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के वास्ते शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के 30 विभागों के सतर्कता विभाग के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने रेलवे, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) गोदाम, आयुध फैक्टरी, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली नगर निगम परिषद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम समेत अन्य विभागों पर छापेमारी की।
सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, “आगे की कार्रवाई के लिए संयुक्त औचक निरीक्षण में मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।”
Advertisement
Advertisement