टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच के मामले में CBI ने महाराष्ट्र के DGP, मुख्य सचिव को किया तलब

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को तलब किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

03:31 AM Oct 01, 2021 IST | Shera Rajput

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को तलब किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को तलब किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया गया है।
सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद देशमुख के खिलाफ आरोप सामने आए थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article