W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शर्मनाक ! इस अनपढ़ गांव में मात्र 10-10 रुपये के स्टाम्प पर बिकती है लड़कियां

NULL

07:31 PM Aug 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

शर्मनाक   इस अनपढ़ गांव में मात्र 10 10 रुपये के स्टाम्प पर बिकती है लड़कियां

आज हम भले ही अपने आप को आधुनिक मानते हो और दुनिया के बाकी देशों के साथ तरक्की का सफर तय करने के सपने देखते है पर कुछ बातें भारत में आज भी ऐसी मौजूद है जो हमे सोचने पर मजबूर देती है। आज के डिजिटल जमाने में भी अंधविश्वास का चरम देखने को मिलता है तो बड़े दुःख की बात है।

Advertisement

आजकल रेप और महिलाओं के शोषण को रोकने के लिए बड़ी बड़ी बातें की जाती है पर होता कुछ नहीं पर इस कहानी को पढ़ कर आप हैरान रह जायेंगे की कैसे एक गांव में लड़कियां 10 रुपए के डाक टिकट में बेच दी जाती है। आपको बता दें की गरीबी के चलते ये खरीद फरोख्त नहीं होती बल्कि एक अंधविश्वास की प्रथा है जिसके नाम पर ये सब किया जाता है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गलीचा नाम एक प्रथा निभाई जाती है। यहां लड़कियों के खरीद बिक्री की एक अनपढ़ रखा है जो कि समाज की दकियानूसी मानसिक संकीर्णताओं का एक उदाहरण है। इस प्रथा में युवती के पति स्टाम्प पर मोहर लगते ही बदल जाते हैं। इसमें बिकने वाली युवती और खरीदने वाले व्यक्ति के बीच एक अनुबंध किया जाता है, जिसमें जो व्यक्ति ज्यादा कीमत चुकाता है उसका उस युवती के साथ लंबे समय तक संबंध रहता है वहीं जो कम पैसे चुकाता है उसका संबंध कम दिनों का होता है।

Advertisement

अनुबंध के अनुसार समय खत्म होते ही लड़की का सौदा दूसरे व्यक्ति के साथ कर दिया जाता है। इस प्रथा में लड़की कोई इंसान नहीं बल्कि एक मौज मस्ती के सामान की तरह उपयोग की जाती है जिसे बारी-बारी किराए की तर्ज़ पर इधर उधर भटकाया जाता है।

इस गांव की कुछ महिलायें बताती है की सरकार की तरफ से इस प्रथा को खत्म करने का बहुत बार प्रयास किया पर इस समाज के लोग ही इसे बंद नहीं करना चाहते।

कई तरह के समाजसेवी संस्थान इस प्रथा को खत्म कराने के लिए प्रयास कर रहे है पर जब तक इस समाज के लोगों की सोच नहीं बदलेगी तब तक इस प्रथा को जड़ से ख़तम कर पाना बेहद मुश्किल काम है। आज के समय में नारियों के साथ हो रहे इस पाप को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×