India-Pakistan के बीच युद्धविराम, भारत ने अपनी शर्तों पर किया Ceasefire
अमेरिका की मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान में शांति
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को विराम दे दिया गया। MEA द्वारा प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि भारत ने अपनी शर्तों पर युद्धविराम का फैसला लिया है।
Special briefing on Operation Sindoor (May 10, 2025)
https://t.co/ksEjhzev82— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 10, 2025
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि ”संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
#WATCH | दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर… pic.twitter.com/l0UUTEWMsZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025