Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Makar Sankranti 2024 Wishes : मकर संक्रांति के पर्व पर भेजे अपने प्रियजनों को ये खास शुभकामनाएं

09:44 AM Jan 14, 2024 IST | Ritika Jangid

ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। जब सूर्य मकर राशि में जाते हैं, तब मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के कार्य शुभ माने जाते हैं। आमतौर पर जनवरी पर मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन इस साल सूर्यदेव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण 15 जनवरी 2024 को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

Advertisement

देशभर में इस त्योहार को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण भारत में पोंगल, वहीं असम में इस दिन को बिहू और उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति या खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। और पूरे भारत में ही इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और प्रियजनों को मकर संक्रांति के दिन स्पेशल शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

 

सूर्य का त्योहार
लाएगा आपके जीवन में
ज्ञान और खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार
Happy Makar Sankranti 2024

इस साल की मकर संक्रांति
आपके लिए तिल-गुड़ जैसी मीठी
और पतंग जैसी ऊंची
उड़ान लेकर आए
Happy Makar Sankranti 2024

नीली पीली रंग
बिरंगी पतंग उड़ी आकाश में,
सतरंगी नील गगन हुआ
चेहेरे खिले प्रकाश में
Happy Makar sankranti 2024

तिलकुट की खुशबू,
दही-चूड़ा की बहार
आपको मुबारक हो
मकर संक्रांति का त्योहार

मंदिर की घंटी और आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार!

मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर सूर्य देव का दिव्य आशीर्वाद
आपके जीवन के लिए खुशी, समृद्धि और सफलता लेकर आए
आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी न हो आपका कांटों से सामना
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे
संक्रांति पर यही है हमारी शुभकामना

तिल हम हैं और गुड़ आप,
मिठाई हम हैं और मिठास आप,
साल के पहले त्योहार से हो रही है आज शुरुआत,
आपको हमारी तरफ से
Happy Makar Sankranti 2024

गुड़ की मिठास.
पतंगों की आस,
संक्रांति में मनाओ जम कर उल्लास,
Happy Makar Sankranti 2024

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article