टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अरुण जेटली के जन्मदिवस को हर वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाएंगे : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में जेटली की प्रतिमा बनाये जाने के साथ ही हर वर्ष उनके जन्मदिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की बात कही है।

03:13 PM Aug 31, 2019 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में जेटली की प्रतिमा बनाये जाने के साथ ही हर वर्ष उनके जन्मदिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की बात कही है।

बिहार के विकास में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के सहयोग को याद करते हुए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में जेटली की प्रतिमा बनाये जाने के साथ ही हर वर्ष उनके जन्मदिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की बात कही है। 
Advertisement
मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्व. जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके निधन से बिहार ही नहीं पूरे देश को नुकसान हुआ है। उनकी स्मृति हमेशा बरकरार रहेगी। वह चाहते हैं कि स्व.जेटली के स्वभाव और उनके काम करने की शक्ति को सभी याद रखें और उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने जो प्रेरणा दी है उससे सदैव उनके प्रति मन में श्रद्धा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्व. जेटली की बिहार में प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके जन्मदिवस को हर वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी लेकिन इसका उनकी स्मरण शक्ति पर कोई फर्क नहीं पड़ा था। वह एक-एक बात याद रखते थे। कभी उनको परेशान नहीं देखा। ऐसे गुण वाले कम ही व्यक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि इस धरती पर जो आया है, सबको जाना है लेकिन कब जाना है, यह पता नहीं। 
नितीश ने कहा कि स्व.जेटली को केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में या वर्तमान सरकार में जो भी जिम्मेवारी मिली उसका उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनसे उन्होंने सीखा है कि किसी भी तरह के मतभेद का बातचीत के जरिये समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जेटली जी के निधन से मुझे बहुत तकलीफ हुई है। उन्होंने बिहार के लिए जो सहयोग किया है, उसे हम नहीं भूल सकते।’’
Advertisement
Next Article