For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तमिलनाडु में क्रिसमस के मौके पर मची धूम, मनाया गया उल्लास के साथ त्योहार

तमिलनाडु में आज यानी रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। जहां गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं

03:09 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु में आज यानी रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। जहां गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं

तमिलनाडु में क्रिसमस के मौके पर मची धूम  मनाया गया उल्लास के साथ त्योहार
तमिलनाडु में आज यानी रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। जहां गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। बता दें कि चेन्नई के सैंथोम बेसिलिका चर्च सहित लोकप्रिय गिरजाघरों में विशेष पवित्र प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जबकि अन्नाई वेलंकन्नी और सेंट थॉमस माउंट श्राइन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रार्थना करते नज़र आए।
Advertisement
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दी क्रिसमस की बधाई 
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक के नेताओं ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। घड़ी में रात के 12 बजते ही लोगों ने पादरियों के साथ मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा में विशेष प्रार्थना की।
Advertisement
नागपट्टनम जिले के वेलंकन्नी चर्च में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रार्थना में भाग लिया और इस अवसर पर बच्चों तथा श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाईं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग करते हुए भव्य तरीके से सजाया गया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×