Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आजादी अमृत महोत्सव पर जश्न, ममता बनर्जी बोलीं- भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को बरकरार रखें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि भारतीयों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए।

12:19 PM Aug 15, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि भारतीयों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए।

भारत के आजादी के लिए कई क्रांतिक्रारी ने अपना बलिदान दिया और देश को आजाद कराने के लिए और आगामी पीढ़ी को गुलामी से आजादी के लिए  अपना देह देश के लिए त्याग दिया।  
Advertisement
बनर्जी ने ट्वीट करके कहा….

बनर्जी ने कहा कि भारतीयों को स्वतंत्रता हासिल करने वाले अपने पूर्वजों की पवित्र विरासत को भी संरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज हम अपने पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिसके कारण हमारा देश आजाद हुआ। हमें उनकी पवित्र विरासत को संरक्षित रखना चाहिए और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों तथा लोगों के अधिकारों की प्रतिष्ठा को बरकरार रखना चाहिए।’’ बनर्जी कोलकाता के रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दिया देश को 5 जी सेवा शुरू करने का भरोसा

Advertisement
Next Article