W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने जताया शोक

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन पर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने रविवार को शोक प्रकट किया। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने 27 वर्षीय मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी।

12:20 AM May 30, 2022 IST | Shera Rajput

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन पर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने रविवार को शोक प्रकट किया। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने 27 वर्षीय मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी।

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने जताया शोक
Advertisement
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन पर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने रविवार को शोक प्रकट किया। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने 27 वर्षीय मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे एक दिन पहले पंजाब सरकार ने गायक को मिला सुरक्षा कवच हटा दिया था।
Advertisement
वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की इस घड़ी में ताकत दें  – अजय देवगन
Advertisement
अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट किया कि वह मूसेवाला के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की इस घड़ी में ताकत दें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। अब भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।’’
Advertisement
बहुत दुखद, शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता – चड्ढा
गायिका ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि वह इस हत्या से ‘‘स्तब्ध, निशब्द’’ हैं। उनहेंने कहा, ‘‘बहुत दुखद। शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं…बच्चे को खोना इस दुनिया में सबसे खराब दुख है।’’
एक महान कलाकार और एक बेहतरीन व्यक्ति थे – कपिल शर्मा 
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर कहा कि मूसेवाला “एक महान कलाकार और एक बेहतरीन व्यक्ति थे।” शर्मा ने कहा, “सतनाम वाहे गुरु। बेहद चौंकानेवाली और दुखद घटना, एक महान कलाकार और एक बेहतरीन व्यक्ति, भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे।”
पंजाब से दुखद समाचार है – करण कुंद्रा
संगीतकार विशाल ददलानी ने मूसेवाला को एक “वास्तविक आधुनिक कलाकार” बताया और कहा कि उनके साहस और विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अभिनेता करण कुंद्रा ने ट्वीट किया, “पंजाब से दुखद समाचार है। सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को भगवान शांति दे। आक्रोशित और दुखी हूं।”
गायक की मौत की खबर सुनकर उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे – खुराना
अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने लिखा कि गायक की मौत की खबर सुनकर उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे। संगीतकार अरमान मलिक ने ट्वीट किया कि वह स्तब्ध हैं। गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, “दुखद खबर। सिद्धू मूसेवाला के बारे में जानकर स्तब्ध रह गई। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मूसेवाला नहीं रहे – रणविजय सिंह
मशहूर टीवी होस्ट रणविजय सिंह ने इसे ‘‘हैरान करने वाली खबर’’ बताया और कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मूसेवाला नहीं रहे।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×