For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Celebrity Lifestyle: दिव्यांका से लेकर हिना तक कुछ इस तरह बदली एक्टिंग ने सबकी किस्मत

10:22 AM Oct 26, 2024 IST | Priya Mishra
celebrity lifestyle  दिव्यांका से लेकर हिना तक कुछ इस तरह बदली एक्टिंग ने सबकी किस्मत

टीवी इंडस्ट्री में और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने का सपना हर 2 में से 1 लड़की का होता हैं। वो हमेशा से चाहती है कि उनके आगे-पीछे लाखों की भीड़ हो, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स, लोग उनके बारे में जानना चाहते हो।

लेकिन बॉलीवुड में और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखना इतना आसान नहीं है इस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते है।

वहीं जहां एक ओर यहां कदम रखना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है इस इंडस्ट्री में बने रहना।

वहीं टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी किस्मत उन्हें इस फील्ड में ले आई है। ऐसे कई नाम है जो एक्टिंग करने से पहले कुछ और काम किया करते थे।

आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको उन सभी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी किस्मत इस इंडस्ट्री में आकर बिलकुल चमक गई है।

सना अमीन शेख

टीवी पर कई यादगार रोल अदा करने वाली सना अमीन शेख ने टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। वहीं सना एक चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में टीवी इंडस्ट्री के साथ जुड़ी थी।

प्रीतिका राव

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल्स में कई याददार रोल अदा किए हैं। प्रीतिका ने सीरियल में “बेइंतेहा” से एंट्री की थी।

निया शर्मा

टीवी के सुपर हिट सीरियल नागिन की फेम निया शर्मा ने भले ही जर्नलिज्म किया हो लेकिन उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज निया शर्मा को हर एक इंसान जनता है और सोशल मीडिया पर लाखो-करोड़ो लोग उनके फॉलो करते है।

कृतिका सेंगर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मारी थी। इसके अलावा उन्होंने सीरियल ‘पुनर्विवाह’ के जरिए भी खूब लोकप्रियता हासिल की।

दीपिका कक्कड़

“ससुराल सिमर का” सीरियल की फेम दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। आज उन्हें लाखों लोग जानते है और लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते है।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को आज हर एक इंसान जनता है वहीं दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में शुमार रहती है। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल की फेम दिव्यांका त्रिपाठी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×