टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केंद्र ने पंजाब से दूसरे एम्स की स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्द्धन ने पंजाब सरकार की राज्य में दूसरे एम्स की स्थापना की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए इस आशय का प्रस्ताव देने को कहा है।

03:45 PM Jul 16, 2019 IST | Shera Rajput

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्द्धन ने पंजाब सरकार की राज्य में दूसरे एम्स की स्थापना की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए इस आशय का प्रस्ताव देने को कहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्द्धन ने पंजाब सरकार की राज्य में दूसरे एम्स की स्थापना की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए इस आशय का प्रस्ताव देने को कहा है। 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां डा हर्षवर्द्धन से मुलाकात कर राज्य में दूसरे एम्स की स्थापना की मांग की थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को अपना प्रस्ताव भेजे और केंद्र गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव के मौके पर इसे राज्य सरकार को समर्पित करने पर विचार करेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भी इस बारे में बात किये जाने पर आम बजट पेश किये जाने के बाद इस पर विचार का भरोसा दिलाया था। राज्य में पहला एम्स बठिंडा में बनाया जा रहा है। दूसरे एम्स का प्रस्ताव लुधियाना या जालंधर में किया जायेगा। इसके लिए जालंधर स्थित पी आईएमएस इमारत को प्रयोग में लाया जा सकता है। 
कैप्टन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से फिऱत्रपुर में पी.जी.आई सैटेलाइट सैंटर की मंजूरी की भी मांग की। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में जमीन पी.जी.आई को दे दी है परन्तु इससे संबंधित फाइल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए लम्बित है। फिरोजपुर सरहदी जिला है और यह विकास के लिए नीति आयोग द्वारा चुने गए 120 पिछड़ जिलों में शामिल है। 
दोनों नेताओं ने नशे की समस्या पर भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में नशे के संबंध में राष्ट्रीय नीति की माँग दोहरायी। उन्होंने इस समस्या से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए केंद्रीय सहायता की माँग की। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर सहमति जतायी।
Advertisement
Advertisement
Next Article