टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, 21 अधिकारियों की नई नियुक्ति

अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किया गया

12:07 PM Apr 18, 2025 IST | Himanshu Negi

अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किया गया

केंद्र सरकार ने 21 अधिकारियों की नई नियुक्ति करते हुए नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव और वुमलुनमंग वुलनाम को वित्त मंत्रालय व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में 6 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। वुलनाम मणिपुर कैडर से 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।  IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति सचिव पद का पदभार संभालेंगे।

Advertisement

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। कई अधिकारियो की नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। बता दें कि 21 नौकरशाहों की पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनकी नई नियुक्ति या विभाग में बदलाव किया गया है। 21 नौकरशाहों में 6 महिला अधिकारी भी शामिल है। इन नियुक्तियों में अरविंद श्रीवास्तव को अब राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नागरिक उड्डयन सचिव पद के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब इस पद के सचिव वुमलुनमंग वुलनाम को वित्त मंत्रालय व्यय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति सचिव पद का पदभार संभालेंगे।

राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त

अरविंद श्रीवास्तव वर्तमान में PMO में अतिरिक्त सचिव का पदभार संभाल रहे है। अब नियुक्ति में हुए फेरबदल के बाद अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि अरविंद श्रीवास्तव 1994 बैट के IAS अधिकारी है।

वुलनाम मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी

वुमलुनमंग वुलनाम ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव का पदभार पर कार्यरत है। बता दें कि 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए राजीव बंसल के स्थान पर वुमलुनमंग ने यह पदभार संभाला है। वुलनाम मणिपुर कैडर से 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त एवं कंपनी कार्य मंत्रालय के उप-सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है।

Advertisement
Next Article