Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिक्किम बाढ़ आपदा पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है केन्द्र सरकार, राज्य को देगी करोड़ो रूपये

03:32 PM Oct 06, 2023 IST | Rakesh Kumar

सिक्किम में बादल फटने से जमकर तबाही हुई है। तीस्ता नदी में बाढ़ आने से सेना के छह जवानों समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की मदद के लिए सरकारी खजाने को खोल दिया है।

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का गठन
अमित शाह ने सिक्किम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का भी गठन किया गया है।

 गृह मंत्रालय ने टीम का गठन किया
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय ने टीम का गठन किया है। यह टीम बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जल्द ही सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।

44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी

बयान के मुताबिक, केंद्र ने सिक्किम को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दोनों किस्तें यानी 44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, केंद्र ने सिक्किम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सिक्किम के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article