Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट : हरदीप सिंह पुरी का राहुल पर पलटवार - कांग्रेस का खत्म नहीं हो रहा 'पाखंड'

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि मामले पर पार्टी का रुख ‘‘अजीब’’ है क्योंकि उसके नेताओं ने संप्रग की सत्ता के दौरान इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

07:01 PM May 07, 2021 IST | Ujjwal Jain

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए इसे धन की बर्बादी बताया और सरकार से कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के जीवन की रक्षा पर ध्यान देने को कहा।
पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर कांग्रेस का रुख अजीब है। सेंट्रल विस्टा की लागत कई वर्षों से 20,000 करोड़ रुपये है। भारत सरकार ने टीकाकरण के लिए करीब दोगुनी रकम आवंटित की है। भारत का स्वास्थ्य बजट इस वर्ष तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक है। हमें अपनी प्राथमिकता पता है।’’

सिलसिलेवार ट्वीट में केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सेंट्रल विस्टा कोई नयी परियोजना नहीं है और आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने संसद के नए भवन की जरूरत को लेकर चिट्ठियां लिखी थी।
पुरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का पाखंड खत्म नहीं हो रहा। उनका शर्मनाक दोहरा रवैया देखिए। संप्रग के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने संसद के नए भवन की जरूरत को लेकर चिट्ठियां लिखी थी। लोकसभा अध्यक्ष ने 2012 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को इसके लिए पत्र लिखा था। अब वे उसी परियोजना का विरोध कर रहे हैं।’’
Advertisement
Next Article