टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

4000 करोड़ की कंपनी की CEO ने दफ्तर में कर्मचारियों के साथ किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

दफ्तरों में आमतौर पर प्रेशर में काम होता है। कई बार तो अपनी शिफ्ट पूरी होने तक लोगों को अपनी जगह से उठने का मौका भी नहीं मिल पाता है। उनका एक आम सा रूटीन वर्क

02:10 PM Feb 19, 2020 IST | Desk Team

दफ्तरों में आमतौर पर प्रेशर में काम होता है। कई बार तो अपनी शिफ्ट पूरी होने तक लोगों को अपनी जगह से उठने का मौका भी नहीं मिल पाता है। उनका एक आम सा रूटीन वर्क

दफ्तरों में आमतौर पर प्रेशर में काम होता है। कई बार तो अपनी शिफ्ट पूरी होने तक लोगों को अपनी जगह से उठने का मौका भी नहीं मिल पाता है। उनका एक आम सा रूटीन वर्क दफ्तरों में चल जाता है। कई ऐसे प्रोफेशनल लोग हैं जो मानते हैं कि गंभीरता से काम दफ्तर में करना चाहिए क्योंकि यह कोई मस्ती करने वाला क्लब नहीं है। मस्ती का मतलब दफ्तर के बाहर करो। अगर दफ्तर में डांस करने की बात आती है तो लोगों को बहुत हैरान कर देती है। 
इसी बीच वेल्सपेन इंडिया लिमिटेड की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सीईओ और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर दीपाली गोयनका का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। दीपाली गोयनका का वीडियो आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। 
इस वीडियो में अपने दफ्तर के कर्मचारियों के साथ काम करती हुई दीपाली गोयनका दिखाई दे रही हैं। मुकाबला गाने पर अपने कर्मचारियों के साथ दीपाली गोयनका ने डांस किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं। हर उम्र के लोग उस दफ्तर में कर्मचारी हैं जो उनके साथ खुलकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया। 
इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्‍शन में लिखा, दफ्तर में किसी सीईओ को डांस करते हुए देखना अपने आप में दुर्लभ है। यही रास्ता है सही माहौल बनाने का। जैसे ही डांस खत्म हुआ कर्मचारियों ने दीपाली के साथ तालियां बजाईं। 

Advertisement

लोगों ने दिए पॉजिटिव रिएक्शन 
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा है कि दफ्तर में माहौल ऐसा करने से खुशी भरा रहता है। लोगों ने जमकर तारीफ दीपाली गोयनका की है। इस तरह की एक्टिवटी ऑफिस के माहौल को हल्‍का करती है साथ ही लोग बहुत आराम से काम कर पाते हैं।

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

बता दें कि ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन कुछ कंपनियां अपने दफ्तरों में करती हैं। इससे दफ्तर का माहौल हल्का रहता है। इससे दफ्तर में काम लोग ज्यादा सक्रियता से करत पाते हैं। लोग ज्यादा ऊर्जावान दफ्तर में मनोरंजन होने से काम होता है। 
Advertisement
Next Article