Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CG: छत्तीसगढ़ सीएम घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे, 2 जवान शहीद

12:05 AM Jul 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

CG: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई IED की चपेट मे आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए। जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। ऑपरेशन से लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आ गए। हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव से अस्पताल में घायल सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की।

 

अस्पताल में मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 18 जुलाई को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो STF जवान शहीद हुए थे...जबकि चार जवान घायल हैं। घायल जवानों से मुलाकात की है। चारों अब खतरे से बाहर हैं...

 

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 16 जुलाई को इन जिलों से एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त दल जब अभियान पूरा कर लौट रहा था, तभी बुधवार देर रात बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवान मारे गए और चार अन्य जवान घायल हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article