Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चड्ढा का अध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र भी कार्यकारिणी ने किया स्वीकार

NULL

01:24 PM Feb 06, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-अमृतसर : चीफ खालसा दीवान की कार्यकारिणी कमेटी ने दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्डा को संस्थान की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस के साथ ही कार्यकारिणी ने चड्डा के अध्यक्ष पद से दिए गए त्यागपत्र को भी स्वीकार कर लिया है। अब इस फैसले पर दीवान के जरनल हाउस की स्वीकृति लेने के लिए 6 फरवरी के दीवान के जरनल हाउस की बैठक में रखा जाएगा। जिस में सभी सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को मुख्य रखते हुए चरणजीत सिंह चड्ढा के त्यागपत्र और संस्थान की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासिन पर अपनी मोहर लगाएंगे। उधर कार्यकारिणी ने एक अन्य फैसला लेकर दीवान के ही एक स्कूल की पीडित महिला प्रिंसिपल की छुट्टी खत्म होने पर अगली रिपोर्ट स्कूल के मैंबर सदस्यों से तलब कर ली है। यह वही स्कूल की प्रिंसिपल है जिस के साथ चरणजीत सिंह चड्डा द्वारा अशलील हरकते करने की वीडियो वायरल हुई थी। बाद में पीडित महिला ने चड्ढा के खिलाफ पुलिस के पास एफआइआर दर्ज करवाई थी।

चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसाइटी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक सोमवार को दीवान के कार्यवाहक अध्यक्ष धनराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिस में शामिल सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर चड्ढा को संस्थान की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया और त्याग पत्र को भी स्वीकार कर लिया गया है।

दीवान के गुरूद्वारा साहिब में हुई बैठक में कार्यकारिणी से सदस्य एडवोकेट जसविंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चड्ढा का त्याग पत्र स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा जिस को सर्व समिति से स्वीकार कर लिया गया। अब चड्ढा के अध्यक्ष पद के त्यागपत्र और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन को 6 फरवरी को होने वाली जरनरल हाउस की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में दीवान के नए अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस की प्रक्रिया जनरल हाउस की बैठक के दौरान शुरू कर दी जाएगी।

बैठक के बाद दीवान के कार्यवाहक अध्यक्ष धनराज सिहं ने बताया कि मंगलवार को होने वाली जरनल हाउस की बैठक में अध्यक्ष चुनाने की प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरनल हाउस की बैठक बुलाने का 2 माह का समय है। परंतु यत्न होगा कि डेढ़ माह में ही इसे बुला कर प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बैठक में दीवान का काम चलाने के लिए उनको वित्तीय अधिकार भी दिए गए है। जरनल हाउस की बैठक में दीवान के सदस्य और भी कई महत्पवूर्ण फैसले लेंगे। इस अवसर पर दीवान के पदाधिकारी निर्मल सिंह , हरजीत सिंह चड्ढा, हरजीत सिंह , जसपाल सिंह , चरणजीत सिंह तरनतारन, रजमहिंदर सिंह , अमरजीत सिंह , एसपी सिंह लुधियाना , मंजीत सिंह , सुखबीर कौर माहल, तजिंदर सिंह , सुरजीत सिंह , संतोख सिंह सेठी , कुलजीत सिंह व जीएस चावला आदि भी मौजूद थे।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article