Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए इस विधि से करें नवरात्रि का उपवास, जाने व्रत रखने का सही तरीका

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना शीघ्र पूरी करती हैं।

11:49 AM Apr 02, 2022 IST | Desk Team

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना शीघ्र पूरी करती हैं।

मां आदिशक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि आज यानी 02 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 10 अप्रैल को समाप्त होगा। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वैसे हिन्दू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना शीघ्र पूरी करती हैं।
Advertisement
मान्यता  यह भी है कि सच्चे मन से माता रानी की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी  मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा जो भक्त व्रत करने हैं उनको विशेष फल की प्राप्ति होती है। हालांकि व्रत करने के कुछ नियम भी होते है। ऐसा कहा जाता है नवरात्रि व्रत में नियमों का पालन करके व्रत किया जाये तो इसका फल जल्दी मिलता है। तो चलिए जानते हैं माता रानी को खुश करने के लिए किन खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
मां करें इन नियमों का पालन 
-शास्त्रों के मुताबिक व्रती को पलंग के बजाए जमीन पर सोना चाहिए। यदि आप जमीन पर नहीं सो सकते तो फिर आपको लकड़ी के तख्त पर सोना चाहिए।  
– नवरात्रि व्रत रखकर व्यक्ति को काम व क्रोध से दूर रहना चाहिए। साथ ही उसे ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। 
– नवरात्रि का व्रत करने वाले व्यक्ति को झूठ बोलने से बचना चाहिए और हमेशा सच की राह पर चलना चाहिए। इसके अलावा नवरात्रि व्रत में बार-बार जल पीने से बचना चाहिए। 
– माता रानी के इन 9 दिनों में में गुटका, तंबाकू, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तास्मिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए।  
-नवरात्रि के दिनों व्रती को माता रानी के साथ अपने ईष्टदेव का ध्यान करना चाहिए।
मां दुर्गा के व्रत करने के लाभ 
 नवरात्रि व्रत इतना ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है कि इसकी महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है। नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों से मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होती है साथ ही आपको विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। वहीं इन दिनों मां दुर्गा अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं। 
Advertisement
Next Article