W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kissing Scene से ज्यादा Copy का शोर! क्या सच में ‘चांद मेरा दिल’ Teaser में कुछ नया नहीं?

03:12 PM Apr 07, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
kissing scene से ज्यादा copy का शोर  क्या सच में ‘चांद मेरा दिल’ teaser में कुछ नया नहीं
Chand Mera Dil Teaser

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है-  “प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है”, जो पूरी लव स्टोरी का टोन सेट कर देता है।

Advertisement

Chand Mera Dil Teaser: इंटीमेट सीन्स से भरा टीजर, पहली ही झलक में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Advertisement

टीजर में दोनों स्टार्स के बीच कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं, जो फिल्म को मॉडर्न रोमांटिक टच देते हैं। कॉलेज लाइफ से शुरू हुई यह कहानी पहले एक परफेक्ट लव स्टोरी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें दर्द और तड़प की झलक भी नजर आने लगती है।
पहली बार साथ काम कर रही इस फ्रेश जोड़ी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “नई जनरेशन की लव स्टोरी” बताया है।

Advertisement

Ananya Panday: ‘लेजेंड्री लव स्टोरी’ का ट्रैजिक ट्विस्ट, प्यार बनेगा दर्द!

Ananya Panday
Ananya Panday ( Source : Social Media)

टीजर में कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें एक डार्क और ट्रैजिक मोड़ भी दिखाया गया है। अनन्या का डायलॉग-  “हमारी लव स्टोरी लेजेंड्री होगी”- और लक्ष्य का जवाब- “लेजेंड्री लव स्टोरी का अंत ट्रैजिक होता है”- फिल्म की दिशा साफ कर देता है।

जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, प्यार में पागल दिख रहा कपल मुश्किलों और दर्द से गुजरता नजर आता है। कुछ सीन में लक्ष्य का एंग्री और हिंसक अवतार भी दिखता है, जो कहानी को और इंटेंस बना देता है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लव स्टोरी को दिखाती है, जो जुनून, दर्द और ब्रेकअप के इमोशन्स से भरी है- यानी यह सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि एक इमोशनल रोलरकोस्टर होने वाली है।

Lakshya Lalwani: फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन- ‘सैयारा’ की कॉपी या नया मैजिक?

Lakshya Lalwani
Lakshya Lalwani ( Source : Social Media)

टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और लक्ष्य की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे ‘सैयारा’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों की वाइब बताया है।
कई लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी पहले देखी हुई लगती है, जबकि कुछ इसे एक नई और इंटेंस लव स्टोरी मान रहे हैं।

फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है और इसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Fans Reactions: टीजर पर लोगों ने क्या कहा?

Fans Reactions
Fans Reactions ( Source : Social Media)

‘चांद मेरा दिल’ का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इस लव स्टोरी को इंटेंस और रियल बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे कॉपी तक कह दिया।

 एक यूजर ने लिखा,“पूरे टीजर में एक्टिंग नहीं, सिर्फ किसिंग ही दिखी!” , दूसरे यूजर का कहना था, “Aashiqui 2 + Kabir Singh + Saiyaara = Chand Mera Dil ”

Read More: मां को ‘Homebreaker’ कहे जाने पर छलका Jhanvi Kapoor का दर्द, बोलीं- दुनिया ने Sridevi के साथ नहीं किया अच्छा...

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×