Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चंडीगढ़ : सीएम मान के आवास का कटा चालान, कूड़ा फेंकने पर निगम ने की कार्रवाई

चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

03:41 PM Jul 23, 2022 IST | Desk Team

चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है। चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़।
Advertisement
नगर निगम के मना करने के बाद भी कूड़ा फेंकने से नही माने – महेशिंदर सिद्धू पार्षद चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं। 
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है। सिद्धू ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं।
 
Advertisement
Next Article