W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर indiGo Flight में धुआं दिखने से मचा हड़कंप, तुरंत खाली कराया गया विमान, जानें पूरा मामला

06:47 PM May 05, 2026 IST | Amit Kumar
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर indigo flight में धुआं दिखने से मचा हड़कंप  तुरंत खाली कराया गया विमान  जानें पूरा मामला
Chandigarh indiGo Flight Catches Fire

Chandigarh indiGo Flight Catches Fire: चंडीगढ़ से आज यानी 5 मई को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद अचानक धुआं दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर खड़ा था और यात्री उतरने का इंतजार कर रहे थे। धुआं देखते ही विमान में हलचल मच गई और तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला कि धुएं का कारण एक यात्री के केबिन बैग में रखा पावर बैंक था, जिसमें अचानक आग लग गई। पावर बैंक में मौजूद लिथियम बैटरी के कारण ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, क्योंकि ये बैटरियां ज्यादा ऊर्जा स्टोर करती हैं और खराब होने पर गर्म होकर आग पकड़ सकती हैं।

Advertisement

Chandigarh indiGo Flight Catches Fire: यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

इंडिगो एयरलाइन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, सभी यात्रियों को तुरंत और सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। उन्हें बिना किसी चोट के सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एयरलाइन की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर यात्रियों की देखभाल की और स्थिति को नियंत्रित किया।

Advertisement

एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, “हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट 6E 108 के लैंडिंग के बाद एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की सूचना मिली। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उड़ान से पहले होगी विमान की जांच

घटना के बाद विमान को तुरंत जांच के लिए रोका गया है। इंडिगो ने बताया कि उड़ान को दोबारा शुरू करने से पहले पूरी तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना एयरलाइन की प्राथमिकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली लिथियम बैटरियां अधिक तापमान या क्षति के कारण आग पकड़ सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी इस तरह के उपकरणों को लेकर चेतावनी देता रहा है।

अगर बैटरी में खराबी आती है, तो यह फट भी सकती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। आमतौर पर एयरलाइंस पावर बैंक को चेक-इन बैग में ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं। इन्हें केवल केबिन बैग में ही ले जाया जा सकता है, वह भी तय सीमा के अंदर। इंडिगो के नियमों के अनुसार, 160 वॉट-घंटे से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक ले जाना प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें: अमृतसर में बोले एलजी तरनजीत सिंह संधू, “सरदार तेजा सिंह समुंदरी का त्याग और सेवा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा”

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×