देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Chandigarh Mayor Election: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई हुई है। इस दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को जल्द से जल्द ही मेयर चुनाव का कार्यक्रम बनाने को कहा है। हाई कोर्ट ने मेयर चुनाव की तारीख 6 फरवरी मानने से इनकार किया। हाई कोर्ट ने कहा कि यदि कोई सही तारीख निश्चित नहीं की, तो कोर्ट तारीख तय करेगी। बुधवार को 11.30 बजे फिर सुनवाई होगी।
Highlighte
हाई कोर्ट ने प्रशासन को लगाई थी फटकार
बता दें कि हाई कोर्ट ने मेयर चुनाव छह फरवरी तक टालने के डीसी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए की। इस दौरान यूटी (केंद्र शासित प्रदेश) प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। इस बीच याचिका दाखिल करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने डीसी के उस आदेश को रद करने की मांग की थी।
चुनाव टालने की अनुमति नहीं दी जा सकती
हाई कोर्ट ने कहा कि कानून व्यवस्था की दलील देते हुए चुनाव टालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह तो केवल मेयर चुनाव है और इसमें कानून-व्यवस्था की दलील दी जा रही है तो आम चुनाव कैसे संपन्न करवाएंगे। यदि अगली सुनवाई पर कानून-व्यवस्था की दलील प्रशासन की ओर से दी गई तो हम प्रशासन को अयोग्य करार दे देंगे, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।