Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Chandigarh मेयर चुनाव को लेकर सियासी संग्राम, आमने-सामने आए भगवंत मान और मनोहर लाल

11:32 AM Feb 01, 2024 IST | NAMITA DIXIT

पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री एक बार फिर आमने-सामने आ गए है।बता दें इस समय चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। दोनों सीएम ने एक-दूसरे का नाम लिए बिना तीखा हमला बोला। बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर वोटों को रद्द कर दिया। यह सब वीडियोग्राफी में भी कैद हो चुका है। इसके बावजूद मेयर चुनाव को रद्द नहीं किया गया। यह एक गंभीर स्थिति है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा। आप-कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर मांग करेंगे कि इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई हो।

भाजपा आगामी सभी चुनाव भी जीतेगी- खट्टर

तो वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तंज कसा कि यह तो वही बात हुई कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। जनमत उनके साथ नहीं है, इसीलिए उनका मेयर नहीं चुना गया। कुरुक्षेत्र जाने से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में कहा कि भाजपा आगामी सभी चुनाव भी जीतेगी। कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव पूरी तरह से नियमानुसार ही हुआ है। हारने वाले हमेशा ही बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।

Advertisement

जनता को गुमराह करने का प्रयास- CM खट्टर

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। जनता के बीच जाने के लिए उसके पास कुछ नहीं है। जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा तो कोई वहां गिरा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article