Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : आरोपी विकास को पुलिस ने भेजा नोटिस,करेगी पूछताछ

NULL

11:38 AM Aug 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आईएएस की बेटी का पीछा करने के केस में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला को पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है। उन्हें आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि आरोपी विकास बराला की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल कल सीसीटीवी में कैद तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें साफ दिख रहा था कि विकास बराला शिकायतकर्ता वर्णिका कुंडु की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला भी दर्ज हो सकता है।

आपको बता दे कि विेकास को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और कुछ ही मिनटों बाद उनकी जमानत भी हो गई थी। विकास के साथ इस मामले में उनके एक दोस्त भी शामिल था लेकिन उस दोस्त का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। मंगलवार को उनके पिता सुभाष बराला का इस घटना पर एक बड़ा बयान आया था।

जिसमे उन्होंने कहा था, ”वर्णिका कुंडू के मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस मामले में विकास और आशीष को न्याय दिलाने के लिए जो भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी बेटियों की आजादी की समर्थक है। वर्णिका मेरी मेरी बेटी की तरह है। इस मामले में मेरा या मेरी पार्टी का किसी पर कोई दबाव नहीं है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि , ‘भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा में विश्वास रखती है।’

Advertisement
Advertisement
Next Article