Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चंडीगढ़ : छात्र के यौन शोषण के आरोप में अध्यापिका गिरफ्तार

NULL

04:02 PM May 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ में एक अध्यापिका को ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाले एक किशोर का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला विज्ञान विषय की अध्यापिका है और वह पिछले दो माह से 15 वर्षीय छात्र का कथित रूप से यौन शोषण कर रही थी।छात्र 10 वीं कक्षा में पढ़ता है और उसी क्षेत्र में रहता है जहां अध्यापिका रहती है।

सेक्टर 31 के थानाप्रभारी गुरजीत कौर ने बताया , ”उसे बच्चे के यौन उत्पीड़न तथा यौन शोषण के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया था। उसे पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।” अध्यापिका को जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस बारे में सबसे पहले एक एनजीओ को जानकारी मिली थी। एनजीओ ने बच्चे से बातचीत की। इस दौरान बच्चे ने उन्हें बताया कि अध्यापिका मार्च से उसका शोषण कर रही थी। बच्चे के मातापिता ने अध्यापिका के पास जा कर कहा था कि वे बच्चे की ट्यूशन बंद करना चाहते हैं क्योंकि उसके ग्रेड में सुधार नहीं हो रहा।

उन्होंने पुलिस को बताया कि यह सुनते ही उसने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और किशोर छात्र को कमरे में बंद कर दिया। हालांकि उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से बच्चे को मुक्त करा लिया। जांच के बाद अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article