For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चंडीगढ़ विश्विद्यालय में मनाया अंतराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव

06:03 PM Oct 22, 2023 IST | Deepak Kumar
चंडीगढ़ विश्विद्यालय में मनाया अंतराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय डांस और संगीत महोत्सव को मनाया गया जिस दौरान इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुई। लेखी ने यहाँ कार्यक्रम में कहा इस तरह के आयोजन संस्कृति के विकास में मदद करते है।

यह एक अच्छी पहल

उन्होंने कहा कि भारत और विदेश से गायक और नर्तक यहां पहुंचे हैं और अपने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रसार करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह एक बहुत अच्छी पहल है। यह कार्यक्रम पीएम मोदी के 'वसुधैव कुटुंबकम' के मंत्र को साकार करता है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के नृत्य और संगीत हमें उनकी संस्कृतियों के बारे में बताते हैं।

हम भारतीय और भारत पहले

"कुछ संस्कृतियों के विकास में बहुत मददगार साबित होते हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद के बीच कनाडा द्वारा चंडीगढ़, बंगारू और मुंबई में वीजा सलाहकार सेवाएं बंद करने पर प्रतिक्रिया देते हुए लेखी ने कहा, "हम भारतीय हैं और भारत पहले आता है; इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।"

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×