Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश का सबसे आधुनिक व अनुशासित शहर बनेगा चंड़ीगढ़, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए बोले शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में अत्याधुनिक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया…

02:07 PM Mar 27, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में अत्याधुनिक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में अत्याधुनिक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाह ने वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रावास प्रखंड, पुलिस कर्मियों के लिए 240 आवास निर्माण परियोजना और एक बस डिपो-सह-कार्यशाला की भी आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद थे।
Advertisement
शाह ने अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाह ने कॉमर्स कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक, पुलिस कर्मियों के लिए 240 आवास निर्माण की परियोजना और एक बस डिपो-कम-वर्कशॉप की भी आधारशिला रखी। आईसीसीसी परियोजना के तहत यातायात उल्लंघन पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ में 2,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
आईसीसीसी केंद्र को सेवाओं और डेटा विश्लेषण की प्रभावी निगरानी के लिए पानी, बिजली, सीवेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन, ई-गवर्नेंस, पार्किंग और सार्वजनिक-बाइक साझाकरण सहित प्रमुख नागरिक सेवाओं के साथ एकीकृत किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें चंडीगढ़ आवास बोर्ड का एक नया कार्यालय भवन, दो सरकारी स्कूल और एक पार्क शामिल हैं।
चंडीगढ़ सबसे विकसित शहर- शाह
उन्होंने कहा, ‘नगर निगम में बीजेपी (BJP) को फिर से एक बार सेवा करने मौका दिया है. चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है. मैं चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देता हूं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है।’ शाह ने कहा, ‘आज मैंने यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। आज मैं ये जरूर बताना चाहता हूं कि चंडीगढ़ आने वाले दिनों में देश का सबसे डिसिप्लिन और आधुनिक शहर बनने वाला है।’ 
चंडीगढ़ प्रशासन ने वक्त के साथ बदलते हुए चंडीगढ़ शहर को हर बदलाव में ढाला
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आने वाले दिनों में नागरिक प्रशासन के सारे क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन करने वाला है। इससे नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होगी।’ शाह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने वक्त के साथ बदलते हुए चंडीगढ़ शहर को हर बदलाव में ढाला। इस आधुनिक शहर में आज कई परियोजनाओं को शुरू किया गया है।’
विकास कार्यों में नंबर वन बनेगा चंडीगढ़
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद पर रहने से पहले गुजरात के अर्बन डेवलपमेंट पर काफी काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पूरे देश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। ग्रीन सिटी की कल्पना भी मोदी जी ने ही दी है। किसी प्रदेश में चाहे किसी की भी सरकार हो लेकिन शहरों के डेवलपमेंट का काम निष्पक्ष तौर पर देश में पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना का इंप्लीमेंटेशन चंडीगढ़ में बेहतर तरीके से हुआ है। चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है जहां पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन होगा। आने वाले दिनों में चंडीगढ़ विकास कार्यों में नंबर वन होगा।

काम की खबर… 31 से पहले पैन कार्ड को आधार से करवा ले लिंक, वरना देना होगा 1000 रुपये का जुर्माना

Advertisement
Next Article