For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ladies Toilet में Spy Camera लगाने के आरोप में Chandigarh की महिला गिरफ्तार, Boyfriend के कहने पर करती थी गन्दा काम

07:35 PM Nov 29, 2023 IST | R.N. Mishra
ladies toilet में spy camera लगाने के आरोप में chandigarh की महिला गिरफ्तार  boyfriend के कहने पर करती थी गन्दा काम

Ladies Toilet में जासूसी वाला कैमरा(spy camera) लगाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के महिला शौचालय में स्पाई कैमरा लगाने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से फ़ोन भी जब्त किए हैं।

Highlights Points

  • महिला शौचलय में स्पाई कैमरा लगाने वाली महिला गिरफ्तार
  • बॉयफ्रेंड के कहने पर करती थी जासूसी
  • पुलिस जब्त किए मोबाइल फ़ोन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पीजी में चार अन्य महिलाओं के साथ रह रही थी।अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर उसने वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाया और निजी वीडियो रिकॉर्ड किए।पीड़ितों में से एक ने घर के मालिक को सूचित किया, जो उसी घर में रह रहा था और फिर पुलिस को सूचना दी गई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में वे जमानत पर बाहर आ गए। उनके फोन जब्त कर लिए गए और जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेज दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक गुरमुख सिंह ने मीडिया को बताया कि लगभग पांच दिन पहले, लड़की और लड़के ने चंडीगढ़ से जासूसी कैमरा खरीदा और इसे वॉशरूम में लगाया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं या उन्हें किसी के साथ साझा किया है।

Gautam Adani की फिर से दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में वापसी,13वें स्थान पर Mukesh Ambani

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×