Chandra Grahan 2025 Kab Hai?: इस दिन दिखेगा आसमान में लाल चांद, जानें भारत में कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2025 Kab Hai?: इस साल 2025 में एक बार फिर से चंद्रग्रहण लगने वाला है। बता दें कि इस साल सितंबर एक बार फिर से चंद्रग्रहण लगने वाला है और यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में कई जगहों पर दिखाई देने वाला है। इसी के साथ साल 2025 का दूसरा और हिंदू संवत का पहला चंद्रग्रहण पितृपक्ष के दिन लगने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण होने वाला है।
इसका मतलब है कि इस बार चंद्रमा पूरी तरह से आसमान में ढक जाएगा। इतना ही नहीं इस दिन चांद पूरी तरह से खून की तरह लाल दिखाई देने वाला है। ज्योतिष में चंद्रग्रहण को बेहद ही अहम खगोलीय घटना माना गया है। बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक रेखा में आ जाते हैं और चंद्रमा पर पृथ्वी की पूरी छाया पड़ती है और तभी चंद्रग्रहण पूर्ण होता है।
इसके अलावा धरती की परछाई से जब चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है तो उस पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती और वह काले रंग का दिखने के बजाय खून की तरह लाल रंग का दिखाई देता है। आइए जानते हैं भारत में कब और कहां दिखाई देगा इस बार का चंद्र ग्रहण।
Also Read..:-Surya Grahan 2 August: आज लगा है साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें ‘Sun Disappears’ के पीछे क्या है सच
Chandra Grahan 2025 Date and Time: जानें किस समय और किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

जानकारी के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर के दिन लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। इस दिन चांद पूरी तरह से खून की तरह लाल रंग का दिखाई देगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा। इस खास दिन पर आसमान में बहुत ही सुंदर और अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि विज्ञान में ये सिर्फ एक खगोलिया घटना है लेकिन शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन राहु का अशुभ प्रभाव तेज हो जाता है। भारत के समय के हिसाब के इस साल 7 सितंबर रविवार के दिन रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके साथ ही देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर चंद्र ग्रहण की समाप्ति होगी। वहीं बता दें कि रात 11.00 से 12.22 तक चंद्र ग्रहण अपनी पूरी चरम सीमा पर होगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण जहां लगता है वहां सूतक काल भी मान्य होता है।
इस बार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 7 सितंबर को 12.56 मिनट से लग जाएगा। बता दें कि जब भी सूतक काल लगता है तो उस समय हिंदू धर्म में किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ, धार्मिक क्रियाओं पर रोक लग जाती है। इस दौरान बच्चों, गर्भवती, वृद्धों और बीमार लोगों को घर पर रहने और अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
Also Read..:-August 2025 Masik Shivratri Kab Hai: इस महीने कब है मासिक शिवरात्रि जानें शुभ मुहूर्त
Chandra Grahan in India: भारत में इन जगहों पर लगेगा इस बार का चंद्र ग्रहण

जानकारी के अनुसार भारत सहित दुनिया के कई हिस्से में 7 सितंबर 2025 रविवार के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण आसमान में दिखाई देगा। इस दौरान आसमान में चांद पूरी तरह से लाल और तांबे के रंग में चमकते हुए दिखाई देगा। जब भी ऐसा होता है तो चांद पहले से भी ज्यादा आकर्षक औऱ खूबसूरत दिखाई देता है। इस खास नजारे को ही खगोलिया विज्ञान में ब्लड मून कहा जाता है।
इस बार भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलोर, गोवा आदि कई प्रमुख शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल भी लग रहा है और सूतक काल को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है।
इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और कोई धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं किया जाता है। सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की और घर से बाहर न जाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूतक काल का अशुभ प्रभाव अजन्मे बच्चे पर पड़ सकता है।
Also Read...Shani Amavasya 2025 Kab Hai: इस दिन होगी खास अमावस्या, इन गलतियों से रहे दूर वरना नाराज होंगे शनिदेव