टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कर्मचारियों की समय-समय पर बदली से रुकेगी धोखाधड़ी

सीवीसी ने धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों, बीमा कंपनियों और केंद्रीय सरकारी विभागों को संवेदनशील पदों के कर्मचारियों की समय पर बदली करते रहने का निर्देश दिया।

11:56 AM Sep 01, 2018 IST | Desk Team

सीवीसी ने धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों, बीमा कंपनियों और केंद्रीय सरकारी विभागों को संवेदनशील पदों के कर्मचारियों की समय पर बदली करते रहने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने धोखाधड़ी रोकने के लिए सभी बैंकों, बीमा कंपनियों और केंद्रीय सरकारी विभागों को संवेदनशील पदों के कर्मचारियों की समय समय पर बदली करते रहने का निर्देश दिया है। पुराने दिशानिर्देश का हवाला देते हुए कहा कि धोखाधड़ी का एक कारण अदला-बदली नीति का पालन नहीं किया जाना है। सीवीसी ने सार्वजनिक बैंकों, बीमा कंपनियों और केंद्रीय सरकारी विभागों को भेजे दिशानिर्देश में कहा कि एक बार फिर से यह कहा जाता है कि संवेदनशील पदों पर तीन साल से अधिक अवधि से बने अधिकारियों की चक्रीय बदली की जाये।

सीवीसी ने बैंकों से धोखाधड़ी के आंकड़े मांगे

मई में बैंकों और बीमा कंपनियों को तीन साल से अधिक समय से संवेदनशील पदों पर बने अधिकारियों की बदली करने को कहा था सार्वजनिक बैंकों तथा अन्य संगठनों में हुई धोखाधड़ी का अध्ययन करने पर पाया गया कि इसके कारणों में से एक कारण समय समय पर बदली करते रहने की व्यवस्था का पालन नहीं किया जाना है।

Advertisement
Advertisement
Next Article