For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज से टेलीकॉम के नए नियम लागू, जानें क्या-क्या बदलेगा

आज से टेलीकॉम सेवाओं में बदलाव, जानें कौन से नियम लागू होंगे

06:17 AM Jan 01, 2025 IST | Himanshu Negi

आज से टेलीकॉम सेवाओं में बदलाव, जानें कौन से नियम लागू होंगे

आज से टेलीकॉम के नए नियम लागू  जानें क्या क्या बदलेगा

नए साल 2025 से टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए नियम लागू होने वाले है। इन नियमों का कंपनियों को पालन करना जरुरी होगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन  ने 2024 में कुछ नए कानून बनाए थे। जिनमें से कुछ कानून 2024 में ही लागू हो गए थे। लेकिन कुछ कानून अब नए साल से लागू होने वाले हैं। टेलीकॉम कंपनियों के लिए 1 जनवरी 2025 से राइट ऑफ वे रूल लागू होगा। नए नियमों के तहत कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर लाइन और नए मोबाइल टावर लगाने पर जोर देना होगा। टेलीकॉम एक्ट में शामिल नियमों को सभी कंपनियों को अनिवार्य से रूप से फॉलो करना होगा। ये नियम लागू होने से कंपनियों को अपनी सर्विस को औऱ बेहतर करने में मदद मिलेगी।

नए नियम में किसे मिलेगी मदद

 नया नियम राइट ऑफ वे लागू होने से कंपनियों को अपनी सर्विस बेहतर करने में मदद मिलेगी। नया नियम Jio, Airtel, Voda, BSNL जैसी टेलीकॉम कंपनियों को बताएगा कि वह कहां-कहां नए मोबाइल टावर लगा सकती हैं। राइट ऑफ वे नियम के तहत कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर लाइन और नए मोबाइल टावर लगाने पर जोर देना होगा। DOT ने कहा कि सभी कंपनियों के लिए ये नए नियम एक जनवरी से लागू होंगे।

नये नियम से क्या बदलाव आएगा ?

नये नियम लागू होने से कंपनी को ज्यादा फायदा होगा क्योंकि पहले मोबाइल टावर लगाने के लिए कंपनी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था कई जगह से परमिशन लेनी होती थी। लेकिन अब नए नियम लागू होने से सिर्फ एक जगह से परमिशन लेने होगी। ये नियम कंपनी औऱ यूजर्स दोनो के फायदे को ध्यान में रखते हुए बनाया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×