Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कच्चे तेल की कीमत में हुए बदलाव, महाराष्ट्र में बढ़े तेल के दाम, कई राज्यों में हुआ सस्‍ता

10:09 AM Mar 04, 2024 IST | Vrishti Tyagi

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल र्केट में कच्चे तेल के दामों में बदलाव हुए है, जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले है। बता दें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है दूसरी ओर बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी दिख रही है. आइये जानते हैं आज आपके शहर में क्या होंगे पेट्रोल- डीजल के दाम?

Highlights

क्रूड ऑइल में मामूली बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त नजर आ रही है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 80.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 83.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।  देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है जबकि जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

Advertisement

इन शहरों में बदले रेट

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे और डीजल में 92 पैसे की बढ़ोतरी है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 67 और डीजल 65 पैसे महंगा हो गया है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है। दूसरी ओर, - पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 26 पैसे सस्ता हो गया है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी दिख रही है।

इन शहरों में कितने बदले दाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article