For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इन तीन मंत्रों के जाप से दूर होगी सभी बाधाएं

सुबह इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

08:51 AM Dec 09, 2024 IST | Aastha Paswan

सुबह इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

इन तीन मंत्रों के जाप से दूर होगी सभी बाधाएं

अक्सर लोग जीवन में परेशानियों का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को मंत्र का जप करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों का जप करने से बाधाओं से छुटकारा मिलता है?

कई लोग सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और देवी- देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

कई मंत्र ऐसे होते हैं, जिसका जप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

रोज सुबह उठकर हथेली देखते हुए कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् मंत्र का जप करना चाहिए। इससे धन वृद्धि के योग बनते हैं।

सुबह उठकर भगवान शिव के मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् का जप करें। इस भय दूर होने लगता है।

रोजाना ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जप करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। सुबह इस मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है।

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो सुबह उन मंत्रों का जप करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

सुबह इन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को कारोबार में भी लाभ होता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×