टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रोटी से जुड़े इन आसान उपायों को अपनाकर जीवन में छाई निराशा को करें दूर, फिर होंगे ये चमत्कार

सनातन संस्कृति में पहली रोटी खिलाने की परंपरा गाय को बताई गई है। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है। यह विशेष उपाए शुभ फल प्राप्ति के लिए भी होता है। ज्योतिष शास्‍त्र में कुंडली

09:02 AM Mar 05, 2020 IST | Desk Team

सनातन संस्कृति में पहली रोटी खिलाने की परंपरा गाय को बताई गई है। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है। यह विशेष उपाए शुभ फल प्राप्ति के लिए भी होता है। ज्योतिष शास्‍त्र में कुंडली

सनातन संस्कृति में पहली रोटी खिलाने की परंपरा गाय को बताई गई है। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है। यह विशेष उपाए शुभ फल प्राप्ति के लिए भी होता है। ज्योतिष शास्‍त्र में कुंडली में जितने भी ग्रह दोष होते हैं उनको दूर करने के लिए रोटी के कई उपाए बताए हैं। चलिए आपको रोटी के वो ज्योतिषीय उपाए बताते हैं जिन्हें करने के बाद इंसान की तकदी बदल जाने की संभावना बढ़ जाती है। 
दिन की पहली रोटी का है यह उपाए
घर की रसोई की पहली रोटी बनाने के बाद उसके चार टुकड़ें कर लें फिर उन चारों टुकड़ों पर चीनी या गुड़ या खीर लगा दें। उसके बाद इन टुकड़ों को एक गाय को, एक कुत्ते को, एक कौवे को और आखिरी एक भिखारी को अर्पित कर दें। इस उपाए के अनुसार व्यक्ति पर पितृ दोष गाय को रोटी खिलाने से होता है,जीवन से शत्रुभय कुत्ते को रोटी खिलाने से होता है, पितृदोष और कालसर्प दोष कौवे को रोटी खिलाने से होता है। इसके अलावा किसी गरीब या भूखे को अंतिम रोटी का टुकड़ा देने से जीवन से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और इंसान के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। 
ये है रात की अंतिम रोटी का उपाए
यह रोटी का उपाए तब आपके लिए रामबाण है जब शनि आपके जीवन में सनसनी फैला रहे हों या राहु-केतु फिर किसी काम में अड़चन ला रहे हों। उस दौरान यह उपाए कारगार साबित होता है। रात के समय बनाई जाने वाली अंतिम रोटी पर सरसों का तेल लगाकर उसे काले कुत्ते को खिलाने से इन सभी ग्रहों की अशुभता दूर हो जाती है। अगर आपको काला कुत्ता नहीं मिलता या काला कुत्ता रोटी नहीं खाता तो आप उसकी जगह किसी दूसरे कुत्ते को खिला सकते हैं। 
रोटी जरूर खिलाएं इन्हें
भारत देश में देवता के समान अतिथि को माना जाता है। अगर आपके घर कोई निर्धन या भिखारी आता है तो संभव हो सके तो उसे भोजन कराएं। अगर आपके घर भोजन के दौरान कोई आता या जाता है तो उसे रोटी जरूर खिलाएं।
राहू का रोड़ा दूर होगा इस उपाए से
अक्सर कई लोगों को सफलता तमाम प्रयासों के बाद भी हाथ नहीं लगती तो उनके लिए रोटी का यह उपाए किसी वरदान से कम नहीं होगा। रोटी और चीनी को मिलाकर छोटे-छोटे टुकड़े चीटियों को खिलाने से काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। आपकी बाधाएं धीरे-धीरे यह उपाए करने से दूर हो जाएंगी।
यह उपाए करें घर की सुख-शांति के लिए
अगर आपके घर के सदस्यों के बीच में हर दिन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं या उनके प्यार को किसी की नजर लग गई तो रोटी से जुड़ा यह उपाए आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। जब आप दोपहर के समय रोटी बनाते हैं तो पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दें। गाय और कुत्ते को रोटी भोजन से पूर्व खिलाने की कोशिश करें। अगर पहले रोटी ना खिला पाएं तो बाद में खिला दें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article