Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस, लुधियाना रैली में राहुल गांधी ने की धोषणा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार रविवार को कांग्रेस ने अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का ऐलान किया

05:57 PM Feb 06, 2022 IST | Desk Team

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार रविवार को कांग्रेस ने अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का ऐलान किया

राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इसी बीच  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार रविवार को कांग्रेस ने अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी  ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का ऐलान किया। 
Advertisement
राहुल गांधी ने कहा कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, उनमें अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं। साथ ही पूछा कि क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वो प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं।
पार्टी में जारी गुटबाजी पर विराम लग सकता है
इससे पार्टी में जारी गुटबाजी पर विराम लग सकता है। चन्नी के नाम की घाेषणा हाेते ही मंच तालियाें से गूंज उठा। राहुल ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया। 2004 से राजनीति में हूं। थोड़ी समझ राजनीति की है। राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होता। राजनेता सालों लड़कर संघर्ष तक ही बनता है। कांग्रेस के पास हीरों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए हमारे नेताओं के बारे में झूठ बोला जाता है। हमारे पीएम भी लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन वे अपनी लड़ाई लड़ते हैं।
पंजाब के लोगों ने कहा कि गरीब घर का सीएम चाहिए:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि गरीब घर का सीएम चाहिए, जो गरीबी को समझे, जो पंजाब को समझे, क्योंकि पंजाब को उस व्यक्ति की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि मुश्किल फैसला था, लेकिन पंजाब के लोगों और कार्यकर्ता ने इसे आसान बना दिया। वहीं नाम के ऐलान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है। चन्नी ने कहा कि मुझे हिम्मत, मुझे पैसा, मुझे साथ पंजाब के लोगों और आप सबका चाहिए, तभी ये लड़ाई लड़ पाऊंगा। साथ ही चन्नी ने कहा कि कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा। गलत पैसा घर नहीं आने दूंगा, सिर्फ ट्रांसपरेंसी रहेगी. पंजाब को सोना बना दूंगा। नवजोत सिंह सिद्धू का मॉडल पंजाब बनेगा, जो सिद्धू साहब करना चाहेंगे वो करेंगे। जाखड़ साहब की लीडरशिप पंजाब को आगे ले जाएगी, मैं सिर्फ माध्यम बनूंगा।
40 साल पहले नवजोत सिंह सिद्धू से मिला…….
नाम के ऐलान से पहले  राहुल गांधी ने कहा कि मैं 40 साल पहले नवजोत सिंह सिद्धू  से मिला था, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वो राहुल गांधी से मिले थे। मैं दून स्कूल में था, जहां वो क्रिकेट मैच खेलने आए थे। वहीं सीएम उम्मीदवार के नाम के ऐलान से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के फैसले को स्वीकार कर लिया है। अगर मुझे निर्णय लेने की शक्ति दी गई, तो मैं माफिया को खत्म कर दूंगा। लोगों के जीवन में सुधार करूंगा। सत्ता नहीं मिली तो आप जिसे भी सीएम बनाएं, उसके साथ मुस्कुराकर चलूंगा।
मैंने राहुल गांधी के फैसले को स्वीकार कर लिया: सिद्धू
वहीं लुधियाना में वर्चुअल रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “मैंने राहुल गांधी के फैसले को स्वीकार कर लिया है..अगर मुझे निर्णय लेने की शक्ति दी गई, तो मैं माफिया को खत्म कर दूंगा, लोगों के जीवन में सुधार करूंगा। सत्ता नहीं मिली तो आप जिसे भी सीएम बनाएं, उसके साथ मुस्कुराकर चलूंगा।”

पंजाब: CM चेहरे की घोषणा से पहले जाखड़ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, जानें क्या कहा

Advertisement
Next Article