Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रेल मार्ग से जुड़ेंगे चारधाम

NULL

11:25 AM Apr 27, 2018 IST | Desk Team

NULL

उत्तरकाशी : भारतीय रेलवे उत्तराखंड के चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रेल विकास निगम की ओर से पूर्व में एक रेकी सर्वे किया गया था और अब इस परियोजना के फाइनल सर्वे को टर्की की कंपनी यूकसेल प्रोज को कंसलटेंट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिन्यालीसौड़ के पीपलमंडी में सर्वे का कार्य शुरू भी हो गया। बताया गया कि परियोजना के तहत दो चरणों में काम होना है।

पहले चरण में डोईवाला से गंगोत्री व यमुनोत्री और दूसरे चरण में कर्णप्रयाग से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम को रेल नेटवर्क से जोड़ना शामिल है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रेलवे लाइन बिछाने का सर्वे कर रही स्काईलार्क कंपनी के सर्वे इंजीनियर आकाश वर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में 12 ग्लोबल पोजीशन सिस्टम लगाकर डोईवाला से गंगोत्री व यमुनोत्री रेलवे का सर्वे चल रहा है।

बताया कि इसमें छह प्रकार से सर्वे होगा। रत्येक दो किमी पर ग्लोबल पोइंट सैटेलाइट से कॉर्डिनेट कर लगाए जा रहे हैं। एक बार सर्वे होने के बाद दोबारा इन्हीं ग्लोबल प्वाइंट को लेकर सर्वे होगा। इसके बाद सर्वे सेंटर लाइन का सर्वे होगा। ट्रेवसिंग व एलीमेंट सर्वे के बाद पिल्लर पड़ेंगे। इन्हीं पर रेल लाइन बिछाई जाएगी।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article