टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Chardham Yatra 2024: गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आज और कल बंद रहेंगे

चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिया गया है।

12:30 PM Nov 02, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिया गया है।

Chardham Yatra 2024: चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिया गया है। कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव लाया जायेगा। जहाँ गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।

Advertisement

कपाटबंदी को लेकर तैयारियां पूरी

गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाटबंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर में विशैष सजावट करने के साथ ही मुखवा और खरसाली स्थित मंदिरों को भी सजाया-संवारा गया है। प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा भी कपाटबंदी को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे। दोनों धामों के साथ शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया संवारा जा रहा है। इधर, यात्राकाल में दोनों धामों में शुक्रवार शाम तक 15 लाख 21 हजार 752 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जिसमें यमुनोत्री धाम में 7.10 लाख और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 8.11 लाख है।

रविवार को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट

इस साल चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के साथ ही उसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट भी खुले थे। 12 ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा केदारनाथ धाम में हर साल सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। हालांकि इस बार जुलाई महीने में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने यात्रा पर ब्रेक लगा दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article