W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राज्यसभा में आप और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप

राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी के माहौल को खराब करने का जबकि भाजपा ने आप पर लोगों से किये गये वादे को पूरा नही करने का आरोप लगाया।

03:32 PM Feb 05, 2020 IST | Shera Rajput

राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी के माहौल को खराब करने का जबकि भाजपा ने आप पर लोगों से किये गये वादे को पूरा नही करने का आरोप लगाया।

राज्यसभा में आप और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप
राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी के माहौल को खराब करने का जबकि भाजपा ने आप पर लोगों से किये गये वादे को पूरा नही करने का आरोप लगाया। 
आप के सदस्य संजय सिंह ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह रहे हैं। 
यह निर्वाचित मुख्यमंत्री का अपमान है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल यदि आतंकवादी हैं तो सरकार को उन्हें जेल में डालना चाहिये। ऐसा कहे जाने से श्री केजरीवाल के परिवार को दुख होता है। श्री केजरीवाल आतंकवादी नहीं देशभक्त है। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहा है इसलिए दिल्ली का माहौल खराब किया जा रहा है। यहां बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा आदि मुद्दों पर बात की जानी चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के पास दृष्टि, कार्यक्रम और नेता नहीं है। भाजपा हार रही है इसलिए उसकी भाषा शर्मनाक हो गयी है। 
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में दूध, डीजल,टमाटर और प्याज के मूल्य बढे हैं। भाजपा ने लोगों से बेरोजगारी और कालेधन को लेकर जो वादे किये थे उसे पूरे नहीं किये गये हैं। 
भाजपा के विजय गोयल ने आप पर हमला करते हुये कहा कि इस पार्टी के नेताओं ने शाहीन बाग के लोगों को आन्दोलन के लिये उकसाया। शहीन बाग को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद शाहीन बाग में धरना शुरु हुआ। वहां एक आदमी एक दिन पिस्तौल लेकर गया था जो आप का सदस्य था। आप ने अब तक उस आदमी के आप का सदस्य होने से इन्कार नहीं किया है। 
श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने को अराजकतावादी कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर घटिया टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढा है लेकिन इसके लिये कोई योजना नहीं बनायी गयी है। यमुना नदी की सफाई नहीं हुयी है। राज्य सरकार जो 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है उसका पैसा आम आदमी दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की स्थिति इतनी खराब है कि एक कमरे में दो – दो कक्षाएं चल रही है।
तेलंगाना राष्ट्र समिति के बांदा प्रकाश ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश में अन्य पिछड़ वर्ग की अलग से जनगणना होनी चाहिए। यह दुर्भाज्ञ से इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को समग, औद्योगिक नीति बनानी चाहिए जिसमें सभी जरुरतों को शामिल किया जाना चाहिए। 
सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर श्रम कानूनों को समाप्त कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिन्हा रिपीट राकेश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिनप गंभीर बहस होने चाहिए। 
उन्होंने जम्मू कश्मीर के एकलव्य एवं राधिका गिल का उल्लेख करते हुए कहा कि ये दोनों प्रतिभाशाली युवा वाल्मिकी समाज है और उन्हें राज्य में सफाई के अलावा कोई अन्य काम देने से मना कर दिया गया। अनुच्देछ 370 इसी असमानता को समाप्त करने के लिए हटाया गया है। इसके बाद राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जा सकेगा। 
कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की चिंता नहीं है। किसानों की आमदनी दुगुनी करने का नारे मात्र एक छलावा है। सरकार को समझना होगा कि अर्थव्यवस्था का मूल किसान है। अन्नाद्रमुक विजिला सत्यानाथन ने कहा कि सरकार सही दिशा में काम रह रही है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×