Pakistan : भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान आपात स्थिति में कराची हवाई अड्डे पर उतरा
भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान सोमवार को पाकिस्तान के कराची शहर स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं।
11:55 PM Aug 15, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान सोमवार को पाकिस्तान के कराची शहर स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं।
Advertisement
जिओ न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह विमान दोपहर 12:10 बजे (स्थानीय समय) कराची हवाई अड्डे पर उतरा।
Advertisement
नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान ने भारत से उड़ान भरी थी और इसके अलावा अन्य किसी देश से उसका कोई संबंध नहीं है।
Advertisement
कराची में उतरने के कुछ ही देर बाद विशेष विमान सभी 12 यात्रियों को लेकर फिर से रवाना हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर विमान किन कारणों से कराची हवाई अड्डे पर उतरा था।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत से उड़ान भरने वाले दो विमानों को तकनीकी कारणों से पिछले महीने कराची हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था।

Join Channel