For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

करण मेहरा के साथ था चारु असोपा का अफेयर?, अब राजीव सेन ने खोली पत्नी की पोल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने चारू से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजीव की माने तो चारू असोपा का टीवी एक्टर करण मेहरा साथ अफेयर था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस रिश्ते के बारे में उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद चारू की मां ने बताया था।

11:11 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने चारू से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजीव की माने तो चारू असोपा का टीवी एक्टर करण मेहरा साथ अफेयर था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस रिश्ते के बारे में उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद चारू की मां ने बताया था।

करण मेहरा के साथ था चारु असोपा का अफेयर   अब राजीव सेन ने खोली पत्नी की पोल
चारु असोपा और राजीव सेन का झगड़ा अब इतना बढ़ चूका है कि आए दिन ये दोनों मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। ये कपल हर रोज़ कोई ऐसा कंट्रोवर्सिअल बयान दे रहा है जिससे फैंस को लगातार झटके लग रहे है। कभी चारु राजीव पर चीटिंग का इलज़ाम लगाती है तो कभी मारपीट का। वही राजीव भी अबतक चारु को लेकर कई ऐसी बाते कह चुके है जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल है।
Advertisement
Advertisement
लेकिन इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है। अब इस कहानी में इन दोनों के अलावा किसी तीसरे की एंट्री हो गयी है। जैसा की सब जानते है कि चारु कई बार कह चुकी है कि राजीव ने उन्हें धोखा दिया है। लेकिन इस बार खेल बदल गया है, अब राजीव ने चारु पर ही बेबफाई का इलज़ाम लगा दिया है।  सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि राजीव ने तो ये भी खुलासा कर दिया है कि चारु किसके साथ इश्क़ लड़ा रही थी।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने चारू से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजीव की माने तो चारू असोपा का टीवी एक्टर करण मेहरा साथ अफेयर था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस रिश्ते के बारे में उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद चारू की मां ने बताया था। साथ ही राजीव ने अपने इन दावों को सच साबित करते हुए चारू की मां नीलम असोपा के कुछ वॉइस नोट भी पेश किए। उन्होंने कहा कि चारू ने करण मेहरा संग रोमांटिक रील बनाई थी। जिसके बाद दोनों के इस रोमांस का सच एक्ट्रेस की मां ने राजीव को बताया था।
राजीव ने कहा कि चारू मुझ पर चीटिंग का आरोप लगा रही है, लेकिन वो खुद शक के घेरे में है। ट्रस्ट इशु मुझे नहीं बल्कि चारू को है, इसलिए मैं उसके जैसे इंसान के साथ नहीं रह सकता। राजीव ने आगे कहा कि चारू अपना दिमाग खो चुकी है। उसके लिए मेरे दिल में जो भी इज्जत थी, वो भी खत्म हो गई है। इसके साथ ही राजीव ने चारू के लगाए गए मारपीट के आरोपों को भी झूठ बताया।
राजीव ने चारु पर वुमन कार्ड प्ले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘मेरे पूरे परिवार ने उन्हें प्यार दिया और मुझसे ज्यादा सपोर्ट किया। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने ऐसे शर्मनाक आरोप लगाए। मैं इस टॉर्चर और अपमान के लिए उसे कभी माफ नहीं करूंगा।’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×