For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चारु असोपा ने रिश्ते को बचाने के लिए बेले इतने पापड़, बोली उसके लिए काम करना छोड़ दिया पर...

चारु असोपा और राजीव सेन के बीच आई दरार अब सुर्खियों में बनी हुई है। कपल अब एक- दूसरे पर कीचड़ उछालने पर उतर आए है। दोनों ने अबतक अपने रिश्ते को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए है। वही एक बार फिर चारु ने कुछ ऐसा रिवील किया जिसके बाद फिर से लोगो के कान खड़े हो गए है।

01:08 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

चारु असोपा और राजीव सेन के बीच आई दरार अब सुर्खियों में बनी हुई है। कपल अब एक- दूसरे पर कीचड़ उछालने पर उतर आए है। दोनों ने अबतक अपने रिश्ते को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए है। वही एक बार फिर चारु ने कुछ ऐसा रिवील किया जिसके बाद फिर से लोगो के कान खड़े हो गए है।

चारु असोपा ने रिश्ते को बचाने के लिए बेले इतने पापड़  बोली उसके लिए काम करना छोड़ दिया पर
चारु असोपा और राजीव सेन के बीच आई दरार अब सुर्खियों में बनी हुई है। कपल अब एक- दूसरे पर कीचड़ उछालने पर उतर आए है। दोनों ने अबतक अपने रिश्ते को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए है। वही एक बार फिर चारु ने कुछ ऐसा रिवील किया जिसके बाद फिर से लोगो के कान खड़े हो गए है।
Advertisement
Advertisement
अब चारु असोपा ने अपनी मैरिड लाइफ को बचाने की किस हद तक कोशिश की उसका भी खुलासा किया है। अब चारु ने राजीव के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए बताया, कि जब भी वो शूटिंग कर रही होती थीं, तो राजीव उनके को स्टार्स को मेसेज कर साथ काम न करने के लिए कहते थे। इतना ही नहीं राजीव के बिहेवियर की वजह से वो प्रोफेशनली ग्रो नहीं कर पा रही थीं। यहां तक कि चारु को सेट से बाहर भी कर दिया गया था।
लेकिन जब अपने करियर के लिए चारु ने यूट्यूब पर व्लॉग बनाने शुरू किए, तो राजीव ने उन पर गैर जिम्मेदार मां होने का आरोप लगा दिया। जियाना के साथ वीडियो बनाने पर राजीव ने चारु पर उसका इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। एक्ट्रेस का कहना है कि जब उनके साथ मार पिटाई की गई, तो उन्होंने पुलिस कंप्लेन कर दी। लेकिन राजीव के माफी मांगने पर उन्होंने उसे माफ भी कर दिया।
चारु ने कहा- ‘मेरे ऊपर फैमिली प्रेशर था कि दूसरी शादी चलानी है। वरना लोग मेरे बारे में गलत सोचेंगे और ताने देंगे कि लड़की में ही खोट है। मैंने शादी चलाने के लिए बहुत कुछ बर्दाश्त किया, लेकिन मैं खुश नहीं थी। मुझे कहा गया कि काम करना छोड़ दो, राजीव के लिए खाना बनाओ, वो खुश हो जाएगा।’
चारु ने शादी चलाने के लिए काम करना छोड़ दिया था और परिवार पर ही पूरा ध्यान देने लगीं थी। मगर कभी अगर उनके मेल फ्रेंड्स उन्हें हाय तक बोल देते थे, तो राजीव को ये भी पसंद नहीं आता था। वो चारु का नाम किसी के भी साथ जोड़ देते थे। एक टाइम आया जब एक्ट्रेस को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था क्योंकि उन्हें लगता था कि वो बाहर जाएँगी तो राजीव गुस्सा हो जाएंगे। चारु ने कहा कि शादी बचाने के लिए वो जो कर सकती थीं वो किया, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×