W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बच्चों के लिए Breakfast में बनाएं ये टेस्टी Garlic Bread, मिनटों में साफ होगी प्लेट

05:36 PM Nov 28, 2025 IST | Kajal Yadav
बच्चों के लिए breakfast में बनाएं ये टेस्टी garlic bread  मिनटों में साफ होगी प्लेट
Cheese Garlic Bread Recipe (Source: punjab kesari)

Cheese Garlic Bread Recipe: बच्चों को आए दिन नई-नई चीजें खाना पसंद होता है। अक्सर बच्चे बाहर की चीजें खाने की जिद्द करते हैं। कभी पिज्जा, बर्गर तो कभी पास्ता या फिर कुछ और लेकिन आप उन्हें बाहर की चीजों को खाने से बचाते हैं, देखिए इस टेस्टी डिश को जिसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। गार्लिक ब्रेड भी बच्चों की पसंदीदा डिशेज में से एक है।

Advertisement

अगर आप सोच रही हैं कि गार्लिक ब्रेड बनाना एक बहुत बड़ा टास्क है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज हम आपको गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप मिनटों में इसे अपने बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं। इसका स्वाद बाजार वाली गार्लिक ब्रेड से भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आइए जानते हैं, गार्लिक ब्रेड रेसिपी।

Advertisement

Cheese Garlic Bread Recipe: गार्लिक बटर ब्रेड रेसिपी

Cheese Garlic Bread Recipe
Cheese Garlic Bread Recipe (Source: social media)
  • मक्खन
  • लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • चिली फ्लेक्स
  • इटैलियन सीजनिंग या ओरिगैनो
  • ब्रेड स्लाइस
  • चीज़ स्लाइस
  • स्वीट कॉर्न (इच्छानुसार)
  • नमक स्वादानुसार

Garlic Bread Recipe at Home: घर पर बनाएं टेस्टी गार्लिक ब्रेड

Garlic Bread Recipe at Home
Garlic Bread Recipe at Home (Source: social media)
  1. सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन लें और उसे पिघला लें। अब पिघले हुए मक्खन में बारीक कटा लहसुन डालकर अच्छे से चलाएं और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
  2. अब घर पर ही तैयार किए गए गार्लिक बटर में चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें।
  3. उसके बाद गार्लिक बटर को ब्रेड स्लाइस पर अच्छे से लगाएं और ऊपर से स्वीट कॉर्न के डालें।
  4. अब उसके ऊपर चीज़ स्लाइस रखें और तवे पर सेंकने के लिए रख दें। ध्यान रहे कि इसे करारा बनाने के लिए आप इसे धीमी आंच पर ही सेंकें।
  5. जब चीज़ पिघलने लगे तो इसे तवे से हटा लें और प्लेट में डालकर गरमा-गमर सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

Also Read: सिर्फ 30 से 40 मिनट में घर पर बनाएं Gujarati Style खांडवी, मुंह में रखते ही घुल जाएगी

Advertisement

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
Advertisement
×