W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhannulal Mishra Death News: बचपन में सीखी गायकी की बारीकियां, 91 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

11:10 AM Oct 02, 2025 IST | Himanshu Negi
chhannulal mishra death news  बचपन में सीखी गायकी की बारीकियां  91 साल की उम्र में निधन  pm मोदी ने जताया दुख
Chhannulal Mishra Death News
Advertisement

Chhannulal Mishra Death News: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उन्हें कुछ दिन पहले बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Chhannulal Mishra Death News: संगीत जगत में शोक

Chhannulal Mishra Death News
Chhannulal Mishra Death News

घर लौटने के बाद भी उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ और गुरुवार सुबह मिर्जापुर में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को बनारस में किया जाएगा।

PM Modi Tribute: निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

Chhannulal Mishra Death News
Chhannulal Mishra Death News

PM नरेंद्र मोदी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।

Pandit Chhannulal Mishra: बनारस घराने के प्रमुख गायक थे

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था। पंडित छन्नूलाल मिश्र किराना और बनारस घराने के प्रमुख गायक थे। उन्होंने महज छह वर्ष की आयु में अपने पिता पंडित बद्री प्रसाद मिश्र से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और नौ वर्ष की आयु में उस्ताद गनी अली साहब से खयाल गायकी की बारीकियां सीखीं। उनके दादा, गुदई महाराज शांता प्रसाद, एक प्रसिद्ध तबला वादक थे, जिनसे उन्हें संगीत विरासत में मिला था।

ALSO READ: आज दशहरा, जानें देशभर में क्या रहेगा पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×