टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Chhath Puja 2024: देशभर में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

देशभर में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। छठ आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

02:48 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

देशभर में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। छठ आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

Chhath Puja 2024: देशभर में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। छठ आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को फल, सब्जी और खाने की सामग्री अर्पित की और अपने प्रियजनों की प्रसन्नता तथा समृद्धि की कामना की। लोग अपने परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूरा माहौल श्रद्धा भाव से सराबोर नजर आया। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। फिर तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन देश में छठ पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होती है।

Advertisement

छठ पूजा के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा

छठ पूजा के लिए देशभर की नदियों के तमाम घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोग पूजा सामग्री लेकर नदियों के घाटों पर पहुंचे। जहां उन्होंने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं 36 घंटे का अपना व्रत खोलेंगी और इसके साथ ही छठ पूजन संपन्न होगा।

श्रद्धालु घाटों पर कर रहे छठ पूजा के अनुष्ठान

छठ पूजा के अनुष्ठानों में दूध, जल, ठेकुआ और पांच प्रकार के मौसमी फल अर्पित किये जाते हैं, जिसमें गन्ना अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है। छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम हरिद्वार में हर की पौड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को फल, सब्जी और खाने की सामग्री अर्पित की और अपने प्रियजनों की प्रसन्नता तथा समृद्धि की कामना की।

छठ के अंतिम दिन लोगों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

महापर्व छठ देश भर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। पूरे श्रद्धा भाव के साथ लोग छठ पर्व में हिस्सा लेते नज़र आए। छठ के मौके पर देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article