Chhath Puja 2024 Rules: छठ पूजा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन
जी हां, नहाय-खाय के साथ छठ के चार दिनों के महापर्व की शुरूआत आज से हो चुकी है। ये व्रत महिलाएं सुहाग और संतान के कल्याण के लिए रखती हैं, जिसमें छठ माता की उपासना और कठिन व्रत रखा जाता है।
ऐसे में इस व्रत के लिए कुछ विशेष नियम और परम्परा भी बनाए गए हैं। चलिए आपको छठ व्रत के इन नियमों के बारे में बताते हैं।
छठ व्रत के दौरान नहाय खाय और खरनी का भोजन तैयार किया जाता है। इसके साथ ही चढ़ाने के लिए ठेकुए और चावले के आटे के लड्डू भी तैयार किया जाता है। ये सारे प्रसाद बेहद साफ-सफाई से तैयार करना चाहिए।
यहां तक कि नहाय-खाय और खरनी के लिए तो अलग से मिट्टी के चूलहे पर भोजन तैयार किया जाता है। इसलिए ये सार प्रसाद बनाने वक्त साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
जी हां, छठ के व्रत के दौरान मन, कर्म और वचन से सात्विकता बनाए रखें। मन में किसी के प्रति कोई दुर्भाव ना रखें। ना ही किसी तरह का कोई हिंसक कर्म करें। इसके अलावा व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें।
छठ पूजा में सिर्फ व्रती ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी लोगों को सात्विक भोजन ही करना चाहिए। छठ पूजा के दौरान परिवार के सभी लोगों को लहसुन और प्याज से परहेज करते हुए साधारण भोजन करना चाहिए।
छठ व्रत में अस्त होते और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है।
ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे कि चांदी, स्टील, शीशा या प्लास्टिक से बने बर्तनों से अर्घ्य नहीं देना चाहिए, बल्कि इसके लिए तांबे या पीतल के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।