टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Chhath Puja 2024 Saree: छठ पूजा में इन रंगों की साड़ी पहनना माना जाता है शुभ

01:30 AM Nov 06, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर को समाप्त होगा। व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर सूर्यदेव और प्रकृति की अराधना करते हैं।

पर्व का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है जहां व्रती पवित्र तालाबों-नदियों में जाकर स्नान करते हैं और घर आकर सात्विक खाना खाते हैं।

पर्व के आखिरी दिन उगते हुए सूरज को अर्घ दिया जाता है। छठ के दौरान रंगों का भी खास महत्व होता है। ज्यादातर महिलाएं इन दिनों साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए साड़ियों के सुंदर-सुंदर ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिसे आप छठ पूजा के वक्त जरूर ट्राई करें।

लाल साड़ी

पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। लाल रंग सुहागिनों के लिए काफी खास माना जाता है। आप चाहें तो लाल रंग की बनारसी साड़ी या चुनरी वाली साड़ी पहन सकती हैं।

पीली साड़ी

छठ पूजा के दौरान पीला रंग भी पहना जाता है। माना जाता है कि पीला रंग काफी पॉजिटिविटी और ऊर्जा प्रदान करता है। आप चाहें तो पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे आपके चेहरे में एक अलग तरह की रौनक आ जाएगी।

हरी साड़ी

माना जाता है कि हरा रंग सुख-समृद्धि और प्रकृति से जुड़ा होता है। ऐसे में छठ पूजा के समय आप हरे रंग की साड़ी जरूर कैरी करें। आप चाहें तो बड़े या फिर छोटे प्रिंट्स वाली ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं।

नारंगी साड़ी

नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, छठ पूजा के दौरान नारंगी कपड़े पहनने से व्यक्ति में पोसिटिविटी का संचार होता है, यह रंग सूर्य देवता की आराधना के लिए उपयुक्त है।

Advertisement
Next Article